फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चार घंटे ठप रही नौ गांवों की बिजली, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाकंभरी। विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह के नौ गांवों की बिजली लाइन में फाल्ट आने से चार घंटे तक बंद रही। गर्मी के चलते ग्रामीण परेशान रहे।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती ने आंख मिचौली शुरु कर दी है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे बिजली गुल हो गई थी। इसके कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति आ गई, लेकिन तड़के साढ़े तीन बजे फिर से बिजली गुल हो गई, जो सुबह आठ बजे ही आई। गांव नौगांवा ग्राम समूह के गांव अलीपुरा, समशपुर, चकअबाबाकरपुर, दौड़बसी, बेगपुर, रजापुर, हसनपुर, काशीपुर, दुल्लागढ़ आदि की बिजली सप्लाई बेहट बिजलीघर से होती है। ग्रामीण मंजीत चौहान, रिजवान, शौकीन, नफीस ठेकेदार, धर्मेंद्र, कामिल प्रधान, लोकेश प्रधान आदि ने बिजली आपूर्ति नजदीक के जसमौर बिजलीघर से जुड़वाने की मांग की है। उधर, अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने बताया कि रात में विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था, जिसे सही करा दिया गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें