फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 17 घंटे तक बंद पड़ी रही तीतरों नगर समेत दर्जन भर गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीतरों। नगर और दर्जन भर गांवों की बिजली आपूर्ति तकनीकी खराबी के चलते 17 घंटे तक बंद पड़ी रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
तीतरों बिजलीघर से जुड़े नगर सहित ग्राम तर्बरकपुर, सालियर, खानपुर अफगान, फतेहचन्दपुर, बाल्लू, ठोल्ला सहित अन्य गांवो की विद्युत आपूर्ति रविवार आधी रात्रि से ठप पड़ी है। इसके कारण ग्रामीणों व बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उपभोक्ताओं मौजूद खां, मांगेराम, अनिल कुमार, महमूद, सतवीर सिंह, बालेंद्र सिंह, संजय कुमार आदि का कहना है कि बिजलीघर की मशीनें जर्जर व काफी पुरानी हो चुकी हैं जो बार-बार ट्रिप होकर बंद हो जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एक माह में आठ से दस बार लाइनें खराब होना आम बात है, जिससे किसानों का सिंचाई कार्य भी बाधित रहता है। उपभोक्ताओं ने नई मशीनें लगवाने की मांग की है। उधर, अवर अभियंता मोनू कुमार का कहना है कि सप्लाई सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें