फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुधारी जाएंगी चीनी मिल परिक्षेत्र मेंे सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग चीनी मिल परिक्षेत्र की सड़कों का निर्माण कराएगा। मंडल की 71 सड़कों का चयन किया गया है, जिनके निर्माण पर 43.34 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। सड़कों के निर्माण का सीधा लाभ किसानों को होगा।
अभी तक चीनी परिक्षेत्र की सड़कों का निर्माण मिल कराया करते थे। यह सड़कें मिल क्षेत्र के गांवों को मिल से जोड़ती थी। यानी किसान इन्हीं सड़कों के माध्यम से गन्ना मिल तक पहुंचाते हैं। सड़कें लंबे समय से टूटी हैं, जिनके निर्माण की मांग उठ रही थी। सड़कों के सही निर्माण के लिए शासन ने इनको बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी है। मंडल की 71 सड़कें निर्माण के लिए चिह्नित की गई हैं। इनमें 41 सड़कें मुजफ्फरनगर और शामली की हैं, जबकि 30 सड़कें सहारनपुर जनपद की हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और शामली की 41 सड़कों के निर्माण पर कुल 27.20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे, जबकि सहारनपुर जनपद की 30 सड़कों पर 16.14 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन

टेंडर होते ही छह महीने के भीतर सड़कों को पूर्ण करके देना होगा। प्रयास यही है कि बरसात से पहले सड़कें बनकर तैयार हो जाएं, जिससे किसानों को अपना गन्ना मिल तक पहुंचाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें