फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात में बिजलीघरों की जांच करने निकले विद्युत निगम अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम हर प्रयास कर रहा है। शुक्रवार की रात विद्युत निगम के अधिकारी बिजलीघरों पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान बिजलीघरों पर मिली कमियों को दूर कराया।
विज्ञापन

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता आदर्श कुमार कौशल ने हुसैन बस्ती, मानकमऊ और पुल खुमरान बिजलीघरों का निरीक्षण किया। मानकमऊ बिजलीघर में रिले की सेटिंग गड़बड़ थी, जिसे अधिकारियों ने मौके पर ठीक कराया। इसके अलावा स्टाफ कम मिला। स्टाफ की तैनाती को शिफ्टवार तय किया, ताकि कर्मचारियों को ड्यूटी में कोई दिक्कत न हो। विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता नीरज कुमार व अधिशासी अभियंता विवेक ने आईटीआई सहित अन्य उपकेंद्रों द्वारा पोषित शहरी कालोनियों में पहुंचे और बिजली आपूर्ति देखी। इनके अलावा विद्युत वितरण मंडल प्रथम में अधिशासी अभियंता स्तर तक के अधिकारियों ने देर रात तक अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें