फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी से निपटने के लिए विद्युत निगम तैयार, 389 मेगावाट बढ़ाई क्षमता

Fri, 04 Apr 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। मौसम विभाग भी अप्रैल से लेकर जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर रहा है। ऐसे में विद्युत निगम ने भी अपनी तैयारी की है। निगम ने इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले बिजली में 389 मेगावाट क्षमता वृद्धि की है। जर्जर तारों को बदला जा रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। लो वोलेटज की समस्या से निपटने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं।
विज्ञापन


गर्मी का सीजन आते ही बिजली की मांग बढ़ जाती है। विद्युत निगम को आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इस वर्ष समस्या ना हो इसके लिए जनपद में स्थित 11केवी विद्युत उपकेंद्रों के 19 केंद्रों की क्षमता वृद्धि की गई है। 30 केंद्रों पर जर्जर तारों को बदला गया है, साथ ही गार्डिंग को परिवर्तित किया गया है। आठ क्षतिग्रस्त वीसीबी को बदला गया है। लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए 250 केवी उपकेंद्रों पर 294 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई गई है। 630 केवी के 18 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

- काॅलोनियों के 2575 ट्रांसफार्मर बदले

गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए विद्युत निगम ने नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं। जिलेभर में 25केवी क्षमता के 2575 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


- आज भी होगा मरम्मत का कार्य,बाधित रहेगी आपूर्ति

विद्युत निगम की ओर से शुक्रवार को भी अलग-अलग क्षेत्रों में मरम्मत का कार्य किया जाएगा। अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि राकेश केमिकल के पास 33केवी पोल को बदला जाएगा। इसके चलते ट्रांसपोर्ट नगर से पोषित होने वाले क्षेत्रों जनता रोड हरैटी, जेल चुंगी, ट्रांसपोर्ट नगर की आपूर्ति चार अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी। हाकिमपुरा उपकेंद्र पर भी जर्जर लाइन, इंसुलेटर बदलने आदि का कार्य होगा। उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हाकिमपुरा उपकेंद्र से पोषित होने वाले क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति चार अप्रैल को सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।
-
गर्मियों में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए विद्युत निगम लगातार मरम्मत कार्य करा रहा है। ट्रांसफार्मर बदलने से लेकर अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। - राजेश कुमार, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें