सड़क दुधली इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने आग लगने के बाद जली इलेक्ट्रिक स्कूटी। स्रोत वीडियो ग्रेब
पुवांरका। सड़क दूधली स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई, कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ और स्कूटर के पार्ट्स बिखर गए।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नूर बस्ती निवासी अब्दुल रहमान ने छह महीने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। अब्दुल रहमान बुधवार को सड़क दूधली स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक पहुंचे तथा स्कूटी खड़ी कर बैंक के अंदर चले गए। कुछ देर बाद स्कूटी से धुआं उठने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता जोरदार धमाके के साथ स्कूटी की बैटरी फट गई तथा स्कूटी धूं-धूं कर जलने लगी। वह तो गनीमत रही कि स्कूटी से धुंआ उठते देख लोग पहले ही उससे दूर हो गए थे। ऐसे में किसी की जान पर नहीं बनी। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।