रामपुर मनिहारान। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट अनिल कुमार गुर्जर और यशपाल सिंह तथा महासचिव पद पर मुरारी लाल और आलोक सहगल के बीच सीधा मुकाबला होगा। जबकि अन्य 9 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अनिल कुमार गुर्जर, यशपाल सिंह, महासचिव पद के लिए मुरारी लाल, आलोक सहगल, कोषाध्यक्ष पद पर शारिक अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखलेश कुमार सैनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मंजू देवी, सह सचिव के तीन पदों पर सचिन चौहान, शुभव जैन, अमित कुमार, वरिष्ठ सदस्य के दो पदों में से एक पद पर संजय सिंघल, दूसरे पद पर नामांकन जमा नहीं हुआ। कनिष्ठ सदस्य के दो पदों पर संजीव कुमार, अर्जुन सिंह ने अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के पास जमा किए।
चुनाव अधिकारी सुशील चौधरी, नफीस अहमद ने बताया कि वरिष्ठ सदस्य के दो पदों में से एक पद पर ही नामांकन हुआ है। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव पदों पर चुनाव होगा। जबकि 9 पदों पर चुनाव निर्विरोध होना तय है। 13 अप्रैल को होने वाले चुनाव में 79 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पर्चे जमा करने में अधिवक्ताओं के समर्थक नवीन चौधरी, राजबीर सिंह, विनोद पंवार, जगपाल सिंह, विवेक पंवार, प्रवीण पुंडीर, योगेंद्र पुंडीर, सुंदर सिंह, विशाल कुमार, सतीश पुंडीर, मेहरबान चौधरी, ठाकुर धीर सिंह, अंजली ठाकुर, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।