फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली या लखनऊ में बैठकर जिला व महानगर अध्यक्ष का नहीं होगा चुनाव : राणा गुरजीत सिंह

Fri, 14 Aug 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब व आईसीसी पर्यवेक्षक राणा गुरजीत सिंह ने महानगर कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान कर चार-चार लोगों के नाम जिला और महानगर अध्यक्ष के लिए भेजे जाएंगे। कोई दिल्ली या लखनऊ से बैठकर जिला व महानगर अध्यक्ष नहीं चुनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, युवा व महिला सशक्तीकरण व सांप्रदायिक एकता की सकारात्मक विचारधारा वाली पार्टी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान मजबूत संगठन सृजन के लिए प्रतिबद्ध है। सहारनपुर में यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। हम जिले के सभी 11 ब्लॉकों व सातों विधानसभाओं में जाकर कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से सलाह के बाद संभावित जिला व महानगर अध्यक्षों के लिए चार-चार लोगों के नाम विस्तृत रिपोर्ट के साथ हाईकमान को भेजेंगे। कहा कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
इससे पहले महानगर कार्यालय पर पहुंचने पर सांसद इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरफराज खान, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व चेयरमैन इरशाद चौधरी, जावेद साबरी, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, नितिन शर्मा, वरुण शर्मा, सोनू पठान, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें