फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 14 Aug 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बारिश के साथ डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जिले में डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके साथ ही अन्य 12 से अधिक विभागों को भी डेंगू की रोकथाम के लिए जिम्मेदारी गई है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले जिले में झमाझम बारिश हुई थी। इससे जगह-जगह जलभराव हुआ था। पानी जमा होने से अब डेंगू का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि डेंगू का एडीज मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। स्वास्थ्य विभाग ने जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का स्प्रे शुरू कर दिया है, जबकि नगर निगम ने गली-मोहल्ले में फॉगिंग शुरू कर दी। इनके अलावा पशु चिकित्सा विभाग, पंचायत राज विभाग, शिक्षा, बाल विकास सेवा, पुष्टाहार, कृषि आदि विभागों को भी डेंगू की रोकथाम के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। टीमों को ग्रामीणों क्षेत्रों में भेज दिया है। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के संवेदनशील क्षेत्रों को भी चिह्नित किया है, जिनमें हर साल डेंगू के मरीज मिलते हैं। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें