फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने किया 39 मतदान केंद्रों में संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने उपजिलाधिकारियों की रिपोर्ट पर जिले के 10 विकास खंडों के 39 मतदान केंद्रों में संशोधन किया है। संशोधन राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि विकास खंड साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत मढ़ती, महमूद माजरा, अबाबकपुर, रायपुर एवं पठानपुरा अहतमाल में मतदान केंद्रों में परिवर्तन किया गया है। विकास खंड देवबंद की ग्राम पंचायत मानकी, चकरामबाड़ी उर्फ लालवाला में, विकास खंड नानौता की ग्राम पंचायत नानौता देहात, बड़गांव, मोरा, चिराऊ में, विकास खंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत समसपुर, रसूलपुर कला, शेरपुर खानाजादपुर, खुजनावर मुस्तहकम, विकास खंड सरसावा की ग्राम पंचायत बरथा कायस्थ, हुसैनपुर, विकास खंड नकुड़ की ग्राम पंचायत बाधी, अध्याना के मतदान केंद्रों में परिवर्तन किया गया है। विकास खंड पुंवारका की ग्राम पंचायत छज्जपुरा, चंदौली, लंढौरा जुनारदार, लखनौती खुर्द, सलेमपुर गाडा, पाल्ली में, विकास खंड गंगोह की ग्राम पंचायत कुंडा खुर्द, धानवा, बालू, जांडखेड़ा, बेगी, बरसी, सांगाठेड़ा, ठोल्ला फतेहपुर एवं लखनौती में, विकास खंड बलियाखेड़ी की ग्राम पंचायत घोघरेकी, आभा, विकास खंड नागल की ग्राम पंचायत बचीटी, नागल और खेड़ा मुगल में मतदान केंद्रों में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें