देवबंद। नगर के मोहल्ला किला क्षेत्र में रविवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में बुजुर्ग और किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आवारा कुत्ते ने सबसे पहले मोहल्ला किला निवासी रिहान (60) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ ही दूरी पर उसी कुत्ते ने उसी मोहल्ले में अहमद (7) को भी काट लिया, जिससे वह भी घायल हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफ कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
उधर, सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. लक्ष्य गुप्ता ने बताया कि कुत्ता या अन्य जानवर के काटने पर घाव को तुरंत बहते पानी में किसी एंटीसेप्टिक साबुन से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देर किए सरकारी अस्पताल में टीकाकरण कराना चाहिए।