फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़का भटकव्वा में बुजुर्ग की निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव खिड़का भटकव्वा में बृहस्पतिवार की रात एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के पास ही एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। उनके सिर और माथे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। देर रात पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खिड़का भटकव्वा निवासी फैय्याज (60) गांव में ही चाय की दुकान करते थे। रात करीब पौने 8 बजे वह दुकान से नमाज पढ़ने के लिए गए थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। उनके पुत्र मोबिन ने घर पर फोन किया, तो पता चला, कि वह घर भी नहीं पहुंचे। उसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की। रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर फैय्याज का शव गांव में ही मारूफ खां के खाली प्लाट में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उनके सिर पर पर गहरे घाव थे। सिर क्षत-विक्षत हालत में था। उनका मोबाइल फोन भी गायब बताया गया है।
सूचना के बाद रात करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। मृतक के बेटे मोबिन की तरफ से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिजनों का कहना है कि फैय्याज की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, जबकि पुलिस का मानना है, कि हत्या के पीछे रंजिश हो सकती है, हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ चर्चाएं गांव में सुनने को मिली है, जिनको आधार बनाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें