फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पंजाब में किसान आंदोलन से आठ ट्रेनें रद्द, सरसावा रेलवे स्टेशन पर हंगामा

Sun, 26 Nov 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/सरसावा। पंजाब में किसानों के अचानक रेलवे ट्रैक बाधित करने से सहारनपुर की 24 ट्रेनें प्रभावित रहीं। हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी सहित आठ ट्रेनों को निरस्त किया गया, जबकि जनसेवा एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों के रूट बदले गए। आठ ट्रेनों को अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर रोका गया। दो ट्रेनें अपने तय समय से लेट पहुंची। सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस के निरस्त होने पर सरसावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

पंजाब में किसान आंदोलन से ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। पिछले तीन दिन से किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ रहे हैं। शनिवार को अंबाला मंडल के शंभू रेलवे स्टेशन के पास किसान ट्रैक पर बैठ गए। जिसके बाद ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ गया। रेलवे ने तुरंत ट्रेनों को निरस्त, रूट डायवर्ट करने के अलावा बीच रास्ते ही रद्द किया।
सहारनपुर से होकर गुजरने वाली हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहीं नहीं सहारनपुर से बनकर ऊना हिमाचल जाने वाली ट्रेन भी नहीं चली। जिसके बाद सरसावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को मिली तो जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए सरसावा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। लेकिन, ट्रेन में भीड़ अधिक होने के चलते यात्री नहीं चढ़ पाए। फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस सहारनपुर में काफी देर तक खड़ी रही। हालांकि अपराह्न तीन बजे के बाद किसानों ने रेलवे ट्रैक को खाली किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रही निरस्त
- 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस
- 14681 नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस
- 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस
- 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर एक्सप्रेस
- 12237 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस
- 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस
- 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस
- 14616 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस

इन ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया
- 12326 नंगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस वाया चंडीगढ़
- 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस वाया चंडीगढ़
- 14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस वाया चंड़ीगढ़
इन ट्रेनों बीच रास्ते से किया वापस
- 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस रुड़की तक
- 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश हमसफर एक्सप्रेस बठिंडा तक
- 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस लुधियाना तक
इन ट्रेनों को रोककर चलाया
- 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस को बठिंडा से
- 13307 फिरोजपुर-धनबाद गंगासतलुज एक्सप्रेस को सहारनपुर से
- 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस लक्सर से चलाई
- 15212 दरंभगा-अमृतसर एक्सप्रेस मुरादाबाद से
- 05005 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस मुरादाबाद से
- 13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस सहारनपुर से
- 14662 जम्मूतवी-बाडमेर एक्सप्रेस दिल्ली से
- 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से
यह ट्रेनें रही लेट
- 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 11 घंटे
- 04527 सहरसा-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 18 घंटे लेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें