फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी शुगर मिल को चलाने की मांग को आठ को सहारनपुर में धरना

विज्ञापन
साढौली कदीम में किसानों की बैठक को संबोधित करते विक्रम सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। भारतीय किसान संघ के सदस्य गन्ना मूल्य बढ़ाने, धान क्रय केंद्र न्याय पंचायत स्तर पर खोलने और छह साल से बंद शाकंभरी शुगर मिल को चलाने को सहारनपुर में आठ सितंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव कम्बोह मजरा, चक खीजरपुर और रसूलपुर में हुई संघ की बैठक में जिला महामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा लगातार बढ़ती महंगाई के बाद भी पिछले कई साल से किसानों के गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया है, जबकि बिजली के दरों में भारी बढ़ोतरी की है। किसानों को गन्ने का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है और किसानों की धान की फसल भी तैयार हो रही है। क्षेत्र की शाकंभरी शुगर मिल विगत छह साल से बंद है।
संघ के जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह और कुशल पाल कांबोज, चौधरी जसवीर सिंह, चौधरी रुपराम, अनिल कुमार, मैन पाल सैनी, जितेंद्र काम्बोज, नवीन कुमार, अशोक कुमार, अवनीश कुमार, केहर सिंह, सुभाष, अरविंद, बिट्टू सिंह, सर्वेश कुमार, सुखपाल, किशोरी लाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें