फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 4.34 करोड़ से सुधरेंगे आठ स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के आठ स्वास्थ्य केंद्रों की 4.34 करोड़ रुपये की लागत से सेहत सुधरेगी। शासन स्तर से बजट स्वीकृत हो गया है। बजट से केंद्रों का सुंदरीकरण, सुधार-विस्तार, जलमल और विकास कार्य होंगे। सबसे ज्यादा लागत चिलकाना सीएचसी पर आएगी।
दरअसल, जिले में 19 सामुदायिक और 50 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। केंद्रों पर मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। सीएचसी-पीएचसी पर मरम्मत कार्य कराने के लिए शासन से बजट स्वीकृत किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण योजना के तहत चार करोड़ 34 लाख 78 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बजट में सीएचसी चिलकाना, अंबेहटा चांद, साढ़ौली कदीम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कम्बोह माजरा, शाकुंभरी, फंदपुरी, बीतिया और तीतरों का कायाकल्प होगा। चिलकाना सीएचसी की हालत सबसे खराब है, इसलिए इस पर 91.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी सीएचसी पर सबसे ज्यादा काम भी होगा। सबसे कम 29.38 लाख रुपये तीतरों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें