फायरिंग के मामले में पुलिस द्वारा पकडे गये आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना नकुड़ क्षेत्र में बीच सड़क पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 13 आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और आरोपियों को पकड़ा गया। एसएसपी ने बताया कि कुत्तों की लड़ाई कराने को लेकर हुई विवाद के बाद यह फायरिंग की गई।
सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि गांव डूभर थाना तीतरो निवासी सुमित कुमार और नदीम के बीच कुत्तों की लड़ाई का कंपीटिशन कराते रहे हैं। इसी दौरान दोनों पक्षों में आपसी विवाद हो गया। इसके बाद ही दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे को चेतावनी देते हुए खेड़ा अफगान के पास मुख्य सड़क पर इकट्ठा हुए। इसके बाद ही कुछ युवकों ने दहशत फैलाने को लेकर तमंचों से फायरिंग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इनमें से आठ आरोपी पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से दो तमंचे बरामद और कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में मोनित निवासी मोहिद्दीनपुर थाना नकुड़, शुभम निवासी जलालपुरा थाना नकुड़, धनपाल उर्फ रजत निवासी बीराखेड़ी थाना गंगोह, आलोक उर्फ लोकी निवासी गदरहेड़ी थाना सरसावा, पंकज कुमार निवासी साढ़ौली थाना नकुड़, सुखदीप निवासी गांव फूलगढ़ थाना नकुड़, दीपक निवासी नयागांव अंबेहटा पीर थाना नकुड़ और जस्सा निवासी नया गांव अंबेहटा पीर शामिल रहे। इनके अलावा 13 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार सिंह, उप निरीक्षक नरेश सिंह, इंद्रजीत सिंह के अलावा कांस्टेबल पुनीत सिंह, निशांत कुमार, इरफान सिंह, नीटू कुमार, राहुल कुमार और रवींद्र शामिल रहे।