5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 5000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 66 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी गठित की गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी
प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी बढ़ाई गई है। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से भी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
शिया समुदाय की मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त जारी कर दिया गया है। 6 मस्जिदों में ईद की नमाज सुबह 8:00 से 9:00 के बीच होगी