फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंगतपुरम में स्पोर्ट्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, सामने आई ये वजह

Tue, 17 Mar 2026 05:11 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के मंगतपुर में स्थित हाईटेक स्पोर्ट्स फैक्टरी में दोपहर के समय आग लग गई। कर्मचारी बाहर की ओर भागे और आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। फायरब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग बुझाई। 
विज्ञापन
आग बुझने के बाद फैक्टरी का ये हाल हो गया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में मंगतपुरम क्षेत्र की हाईटेक स्पोर्ट्स फैक्टरी में मंगलवार को आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

 

फायर स्टेशन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजकर 18 मिनट पर हाईटेक स्पोर्ट्स फैक्टरी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। वे दमकल कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर रवाना हो गए। पांच दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। 
 

शॉर्ट सर्किट की आशंका
ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कंबोज के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और उसे बुझाने में सफलता प्राप्त की। वहीं फैक्टरी के मालिक के बारे में भी पता किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

जनहानि नहीं, लेकिन लाखों का नुकसान
आग से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, फैक्टरी के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। आग की वजह से फैक्टरी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें