फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद का चांद दिखा, बाजार हुए गुलजार

Mon, 26 Jun 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चांद रात पर बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में ईद का चांद दिखने के बाद देवबंदी उलमा ने सोमवार को ईद का एलान कर दिया।  ईद पर्व को लेकर रमजान के अंतिम दिन बाजार गुलजार रहा। बाजारों में लोग, कपड़े, जूते, चप्पल, टोपी आदि की खरीददारी में लीन रहे। ईद के त्यौहार पर खास दिखने के लिए एक दिन पहले हर आयु वर्ग के लोग रात भर खरीददारी करते रहे।
विज्ञापन


शहर के नखासा बाजार, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, घंटाघर, कोर्ट रोड, अंबाला रोड आदि क्षेत्रों में ग्राहकों की सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। मीठी ईद होने के चलते सिमैया की खूब बिक्री हुई। शहर के ज्यादातर बाजार पूरी रात खुले रहे।
 
सुबह से लेकर पूरी रात बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। प्रशासन की ओर से भारी भीड़ के चलते जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया हैं। रविवार शाम ईद का चांद दिखते ही मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


रविवार शाम से ही एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 8.35 पर अदा होगी। ईद उल फितर की नमाज शहर काजी नदीम अख्तर अदा कराएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें