फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहल से बच पाएंगी बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नई पहल से बच पाएंगी बेटियां
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शुरू की गई मुखबिर योजना बेटियों को बचाने में अच्छी पहल साबित होगी। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह सहारनपुर में भी कोख में ही बेटियों के कत्ल होते रहे हैं। सरकार की इस योजना से बेटियों के कत्लखाने बने अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खेल का खुलासा हो सकेगा।
सरकारी तंत्र की तमाम निगरानी और नियमों के बावजूद जिले में कन्या भ्रूण परीक्षण और हत्या के मामले सामने आते रहे हैं। हैरानी की बात यह हैं कि जिले में बेटियों के कातिलों को पकड़ने में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीमों से ज्यादा पड़ोसी राज्य हरियाणा की टीमों ने कार्रवाई की हैं। पिछले कुछ महीनों में ही शहर से लेकर देहात तक भ्रूण परीक्षण के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े मामले उजागर हुए हैं। इनमें सेंटर संचालकों को सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा हैं। अंबाला रोड पर सोनीपत की टीम ने डीएसपी जोगिंद्र कुमार के नेतृत्व में छापामारी कर खुलासा किया था। यहां के अलावा लेबर कालोनी की नंदवाटिका कालोनी, मातागढ़, हसनपुर चुंगी, गंगोह, नकुड़, सरसावा आदि में भी पड़ोसी राज्य की टीम छापामारी कर कार्रवाई कर चुकी हैँ। सूत्रों की मानें तो अभी तक शहर से लेकर देहात तक बड़ी संख्या में ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हैँ। जो स्थानीय पुलिस की शहर पर संचालित हो रहे हैँ। सरकार की मुखबिर योजना से ऐसे कातिलों की धरपकड़ तेज हो सकेगी।
विज्ञापन

सरकारी तंत्र भी सक्रिय हो तो ही योजना होगी सफल
महिला अधिवक्ता किरण चोपड़ा कहती हैं कि मुख्यमंत्री योगी की ओर से शुरू की गई मुखबिर योजना में कन्या भ्रूण हत्या के बारे में सूचना देने पर दो लाख रुपये तक का इनाम देने की बात कही गई है। इसके अलावा रेस्क्यू वैन संचालित करने के साथ टोल फ्री नंबर की व्यवस्था भी सहयोगी रहेगी। जो लोग ऐसा घिनौना कार्य कर रहे हैँ। उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अभी तक हरियाणा की टीम ने ही सहारनपुर पहुंचकर छापामारी की हैँ। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस की लापरवाही से ही ऐसे आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहें। इसलिए स्थानीय सरकारी तंत्र सक्रिय होगा तो ही योजना सफल होगी।
विज्ञापन

योजना के तहत तेज होगा अभियान
- सूचनाओं के आधार विभिन्न सेंटरों पर छापामारी की गई हैँ। विभाग की ओर से छापामारी अभियान जारी हैँ। सरकार की मुखबिर योजना के तहत इस अभियान को ओर तेज कर दिया जाएगा। ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सीज कर संचालकों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डा. ममता सोढ़ी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें