फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर ईदगाह में नमाज सुबह सवा आठ बजे : शहर काजी

Wed, 18 Mar 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह में सुबह सवा आठ बजे होगी। शहर काजी नदीम अख्तर ने बताया कि 19 मार्च को चांद दिखाई देने के बाद ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

यदि चांद नहीं दिखाई देता है तो ईद 21 मार्च को होगी। कहा कि शासन प्रशासन के निर्देशों के अनुसार सड़कों पर नमाज न पढ़ें। ईदगाह की चार दिवारी के भीतर या मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा करें। ईद की नमाज से पहले गरीबों को सदका-ए-फितर अनिवार्य है। इससे वे भी ईद मना सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अपना सदका-ए-फितर ईद से पहले अवश्य अदा करें।
नमाज के लिए आने पर किसी तरह का बैनर या झंडा लेकर जुलूस की शक्ल में न आए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की बजाए, रियूजेबल होने वाले बर्तनों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें