फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सूरत बदलने की होगी पुरजोर कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। ग्राम पंचायत रामखेड़ी में इस बार अजय भानू प्रताप ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। युवा प्रधान अजय भानू का कहना है कि उनकी प्राथमिकताओं में बदहाल पड़ी नालियों का निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। गांव में खराब पड़े 30 से ज्यादा हैंडपंपों की मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित, बदहाल पड़े सामुदायिक केंद्र की दशा में सुधार, बरात घर का निर्माण, स्वास्थ्य उप केंद्र की स्थापना कराना है। बताया कि गांव में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं है, रोगियों को उपचार के लिए छह किमी दूर जीवाला जाना पड़ता है। वंचितों को पेंशन, आवास, शौचालय, राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाना उनकी प्राथमिकता में है। उनका कहना है कि उनकी पुरजोर कोशिश होगी कि गांव की तस्वीर बदलें और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आए। वे सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को भी धरातल पर सक्रिय करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान की प्रोफाइल
- अजय भानू प्रताप इंटर पास हैं और खेती करते हैं।
- उनके पारिवारिक ताऊ मोहर सिंह तीन योजना पहले प्रधान रह चुके हैं।
जल निकासी और दूषित पेयजल की है बड़ी समस्या
मुजफ्फराबाद ब्लाक की तीन हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत रामखेड़ी का एक मजरा माजरी भी है। गांव की बड़ी समस्या जल निकासी की है। बरसात में तालाब का पानी ओवर फ्लो होने के बाद घरों तक में पानी भर जाता है। गांव के 40 में से तीस से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हैं। गांव में डेढ़ सौ फीट तक की गहराई का पानी दूषित हो चुका है। ऐसे में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की गांव में बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें