फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीज वाहनों की पार्किंग खाली कराने की कवायद, नई जगह की दरकार

Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित जमीन पर खड़े किए जाने वाले सीज वाहनों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। संभागीय परिवहन विभाग वाहनों की छंटनी करने में जुट गया है। हालांकि, अभी तक इन वाहनों को खड़ा करने के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर नई जमीन की मांग की है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों को सीज करती है। हर महीने 150 से अधिक वाहन सीज किए जाते हैं। दोनों विभाग सीज वाहनों को थाने के अलावा अंबाला रोड स्थित खाली जमीन पर खड़ा करता आ रहा है। इस समय खाली जमीन में बाइक, ई-रिक्शा, मैजिक खड़े हैं, जिनकी संख्या करीब 100 से 150 के बीच हैं। अब जमीन पर कोर्ट का निर्णय आया है, जिसमें संभागीय परिवहन विभाग को जमीन से वाहनों को हटाने के आदेश दिए गए हैं।
कोर्ट का आदेश आते ही विभाग ने वाहनों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि इनमें कितने वाहन संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के हैं। दोनों विभागों के सामने इन वाहनों को खड़े करने की चुनौती है। जमीन को जल्द से जल्द करना है, लेकिन अभी तक नई जगह नहीं मिल पाई है। इस मामले में जिलाधिकारी से मंगलवार को संभागीय परिवहन अधिकारी मिले थे, जिससे नई जमीन की तलाश शुरू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंबाला रोड स्थित जमीन पर खड़े वाहनों की छंटनी की जा रही है। इसके बाद इन वाहनों को नई जगह पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश चल रही है।

- संदीप जायसवाल, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें