फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए शिक्षा जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए शिक्षा जरूरी
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए उच्च शिक्षित होने पर जोर दिया। साथ ही महिलाओं के प्रति पुरुष समाज को अपनी सोच बदलने की सीख दी।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने महिला दिवस पर एमडीएम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम किया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि महिलाओं की तरक्की के लिए सबसे पहले उसका उच्च शिक्षित होना जरूरी है। समरीना, यासमीन, माजिद अली, महताब अली, तरन्नुम उज्मा, अंजुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहारनपुर महानगर की ओर से जेवी जैन कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता बबीता मलिक ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। महानगर उपाध्यक्ष निधि राणा, डॉ. दिनकर मलिक, विभाग संयोजक वैभव शर्मा, विभाग संगठन मंत्री विनीत ऋषि, श्रद्धा लोहिया आदि मौजूद रही।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबड़ौला में बालिकाओं ने रैली निकाली, जिसे प्रबंध समिति अध्यक्ष कुर्बान, रणवीर, केशवराम आदि ने हरी झंडी दिखाई। प्रधानाध्यापक इंदु बैस, सारिका, निशात अंजुम, अंजलि, नीतू ने पौधरोपण किया। निबंध, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। संचालन सहायक संजीव ने किया। राजेंद्र, नीरज, निशांत, अमरीश, प्रिंस आदि रहे।
विज्ञापन

बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने महिलाओं को समाज निर्माण में बराबर की भागीदार बताया। कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह, पूजा, विनय चौहान, भारत भूषण त्यागी, अंकिता, मयंक आदि मौजूद रहे।
डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार में महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव एवं महिला दिवस पर कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें