फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, खामियां मिली

विज्ञापन
स्कूलो का निरीक्षण करते एडी बेसिक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
एडी बेसिक ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, खामियां मिली
विज्ञापन

सहारनपुर। एडी (बेसिक) योगराज सिंह के द्वारा शुक्रवार को सरसावा क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। कहीं शिक्षक गैरहाजिर मिले तो कहीं विद्यालय भवन और शौचालय जर्जर मिले। अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय इस्माइलपुर में सहायक अध्यापिका रफतजहां गैरहाजिर मिलीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप राणा ने बताया कि वह अक्सर बिना बताए गैरहाजिर रहती हैं। शिक्षिका से स्पष्टीकरण देने को कहा गया। साथ ही उनका वेतन अवरुद्घ करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में सड़क की तरफ चारदीवारी नहीं मिली। शौचालय अधूरे मिले। जर्जर भवन को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढेड़ा में शिल्पा चौधरी विशेष अवकाश पर बताई गई। यहां भी विद्यालय का भवन और शौचालय जर्जर मिला। ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए गए। प्रधानाध्यापक रामनाथ सैनी से विद्यालय में खरीदे गए फर्नीचर की जानकारी ली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजरी कला में स्थिति सामान्य मिली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढिक्का टपरी में कोई शिक्षक मौजूद नहीं मिला। शिक्षकों का संकुल की बैठक में न्याय पंचायत कुतुबपुर जाना बताया गया। सहायक अध्यापिका शर्मिष्ठा आकस्मिक अवकाश पर बताई गई। निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक के साथ कार्यालय सहायक हर्ष शर्मा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें