फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया ईस्टर पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर के गिरजाघरों में ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च में सुबह साढ़े चार बजे फादर नथानियल दास ने प्रार्थना सभा कराई। इसके साथ ही उन्होंने सभी को ईस्टर पर्व की बधाई दी। इस दौरान सुप्रिया, सीमा वर्मा, मरचेंट, रितेश बडन आदि मौजूद रहे। वहीं, सेक्रेट हार्ट चर्च में हर्षोल्लास से कार्यक्रम आयोजित किया गया। फादर बैनटिक रोज ने कहा कि ईस्टर पर्व ईसाई समाज का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन प्रभु यीशु मसीह पुन: जीवित हुए थे। तभी से यह पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसके साथ ही रेशु दयाल ने मोबाइल फोन से ऑनलाइन जुड़कर ईस्टर पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान में सिस्टर आगस्टीन मैरी, चंद्रकला, संगीता एडना, रोकी, टीना आत्माराम, रोजी, विक्टर, नेहा जार्ज, रेणु रोज, लुईजा मौजूद रहे। इसी तरह जनपद के सभी गिरजाघरों में हर्षोल्लास से ईस्टर पर्व मनाया गया। ईसाइ समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

सिक्रेड हार्ट चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेते ईसाई समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

सिक्रेड हार्ट चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रार्थन कराते फादर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें