फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा बैटरी में धमाका, घर में लगी आग से मचा हड़कंप, चालक अजीम झुलसा

Sat, 25 Apr 2026 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के अंबेहटा कस्बे में चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई। हादसे में चालक अजीम झुलस गया, जबकि ई-रिक्शा और घर का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले के अंबेहटा कस्बे में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई, जिससे रिक्शा में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में चालक अजीम झुलस गया, जबकि ई-रिक्शा और घर का कुछ घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

 

तेज धमाके के साथ फटी बैटरी

जानकारी के अनुसार अंबेहटा कस्बे के मोहल्ला कोटला नई बस्ती निवासी अजीम कई वर्षों से ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार सुबह करीब छह बजे उसका ई-रिक्शा घर पर चार्जिंग पर लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ ई-रिक्शा की बैटरी फट गई और वाहन में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने में झुलसा चालक
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में चालक अजीम झुलस गया। परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय चिकित्सक के पास भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
 
समय रहते बुझी आग, टला बड़ा हादसा
परिजनों के अनुसार अजीम रोज रात को काम से लौटने के बाद ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगा देता है, जिसकी बैटरी चार्ज होने में करीब छह घंटे लगते हैं। शनिवार सुबह हुए इस हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें