फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डंपर ने मारी श्रद्धालुओं की कार को टक्कर, छह घायल

विज्ञापन
मुजफ्फराबाद में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर, छुटमलपुर। शाकंभरी देवी से माता के दर्शन कर लौट रहे वैदिक शिव सत्संग मंदिर समिति के अध्यक्ष और व्यापारी मनोज बंसल की एक्सयूवी 700 को फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए जिससे कार सवार सभी छह लोगों को केवल मामूली चोटें ही आईं।
विज्ञापन

कस्बे के देहरादून रोड निवासी मनोज बंसल, उनकी पत्नी मीनाक्षी बंसल, भाभी शिखा बंसल, बेटी सिया बंसल, बेटा शिवम बंसल और बुआ सुनीता सिंघल कार से रविवार सुबह माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। फतेहपुर थाना क्षेत्र में मुजफ्फराबाद के पास मलायन गांव के गेट के सामने तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार सभी लोग चोटिल हो गए। डंपर भी सड़क किनारे एक तरफ खाई में उतर गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। दूसरी कार में आ रहे परिजनों ने राहगीरों की मदद से किसी तरह कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और देहरादून अस्पताल भर्ती कराया। उपचार के बाद देर शाम सभी को छुट्टी दे दी गई। उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि खनिज परिवहन में लगे वाहनों द्वारा लगातार हादसों को अंजाम दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कम उम्र के चालक इन्हें तेज रफ्तार दौड़ाते हैं।
पिछले माह इसी सड़क पर दो बाइकों पर सवार चार लोगों को डंपर ने कुचल दिया था जिनमें से दो की मौत हो गई थी। लोगों ने इनकी रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें