फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से ठीक हो रहे मरीज, जल्द कोरोना मुक्त होगा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद जल्द ही कोरोना से मुक्त होगा। इसकी वजह बीते एक माह से प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों से अधिक संख्या ठीक होने वालों की होना है। नतीजा सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार नीचे की ओर जा रहा है। उधर, दो मई के बाद से प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 50 से अधिक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

जनपद में अंतिम बार 13 मई 2021 से पहले यह हो रहा था कि प्रतिदिन ठीक होने वाले मरीज कम थे, जबकि संक्रमित आने वालों की संख्या दो से तीन गुना अधिक थी। नतीजा एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। अंतिम बार 13 मई को ही ठीक होने वालों की संख्या 385 थी, जबकि संक्रमित आने वालों की 403 थी। यानी ठीक होने वाले कम थे और संक्रमित होने वाले अधिक। 13 मई तक सक्रिय मरीज 6979 थे, जिसकी वजह से मरीजों को अस्पतालों तक में बेड नहीं मिल पा रहे थे। मगर 13 मई के बाद से प्रतिदिन ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित आने वालों से अधिक रही है। यही वजह है कि एक्टिव मरीज लगातार कम हो रहे हैं। बुधवार को जनपद में कोरोना के कुल 148 एक्टिव मरीज रह गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह में जनपद कोरोना से मुक्त हो जाएगा। यानी एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य तक आ सकती है।
-------
सात लोग संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में बुधवार को सात नए कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में अभी तक मिले कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33068 पर पहुंच गई है। उधर, बुधवार को कोरोना के 20 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बाद जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 148 रह गई है।
विज्ञापन

-------
कोरोना पर अंकुश के लिए शासन, प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए गए सख्त कदम तथा लोगों द्वारा बरती जा रही सावधानी का ही नतीजा रहा है कि संक्रमण तेजी से कम हुआ है। एक्टिव मरीज लगातार कम हो रहे हैं, जो अच्छे संकेत हैं। मगर लोगों को अभी सावधानी नहीं छोड़नी है, क्योंकि खतरा अब भी बना हुआ है।
विज्ञापन

शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें