फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाढ़ के चलते खुवासपुर में पांच घंटे फंसी रही बरात

Thu, 26 Jun 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारी बारिश ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं खुवासपुर गांव में एक बरात भी फंस गई। बरसाती नदी में बाढ़ का पानी आने से दूल्हा और बराती करीब पांच घंटे तक इंतजार करते रहे। पानी कम होने पर दूल्हा और 15 बराती बमुश्किल दूर-दराज के गांव से होते हुए दूल्हन के घर पहुंचे।
विज्ञापन

खुवासपुर गांव के रहने वाले इशराफ चौधरी की बेटी का रिश्ता करीब 10 किमी दूर रजापुर नौगांव निवासी सादिक पुत्र सत्तार चौधरी के साथ हो रखा था। बुधवार सुबह 9 बजे बरात जानी थी। दूल्हा बरात लेकर घर से निकला, तभी दुल्हन पक्ष की तरफ से फोन पर बताया कि गांव के बाहर बरसाती नदी में पानी उफान पर है, जिससे निकलना मुश्किल है। गांव में आने के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं है। ऐसे में बरात को घर पर रुकना पड़ा। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद दूल्हा बरातियों के साथ दुल्हन के गांव के बाहर पहुंच गया, लेकिन वहां पर नदी में पानी ज्यादा होने से उसे पार नहीं कर सके।
इस बीच दूल्हा और बराती करीब पांच घंटे दुल्हन के गांव के बाहर नदी के किनारे खड़े रहे। दोपहर 2 बजे के बाद पानी का स्तर कम हुआ। इसके बाद दूल्हा और बराती दूर-दराज के गांवों से होते हुए दुल्हन के घर पहुंचे। उसके बाद ही निकाह की रस्म पूरी हो सकी। उधर, दूल्हे के परिजनों ने बताया कि बरात में 50 बराती लेकर जाने थे, लेकिन मौसम खराब होने के चलते मात्र 15 बराती ही लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें