फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चिलकाना में मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक का छापा, मिलीं अनियमितताएं

Fri, 26 Dec 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। औषधि निरीक्षक ने चिलकाना में श्रीबालाजी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान दवाइयों की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बिल जनरेट और दवाइयों पर एक्सपायरी का लेबल नहीं मिला। रिपोर्ट बनाकर सहायक आयुक्त औषधि को भेज दी गई। नोटिस भेजकर मेडिकल संचालक से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने चिलकाना में मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। श्रीबालाजी मेडिकल स्टोर पर संचालक से दवाइयों की खरीद और बिक्री के बिल मांगे। जांच में पाया कि संचालक द्वारा दवाइयों के बिल जनरेट ही नहीं किए जा रहे थे। इसके अलावा मेडिकल स्टोर पर रखी दवाइयों पर एक्सपायरी तिथि का लेबल भी नहीं लगाया गया था, जो मरीजों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट तैयार कर सहायक आयुक्त औषधि को भेज दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस में बिल जनरेट न करने और दवाइयों पर एक्सपायरी लेबल न लगाए जाने के कारणों का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें