फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, तापमान 13 डिग्री सेल्सियस गिरा

Sun, 31 May 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी ने मौसम सुहावना हो गया। तीन दिन में दूसरी बार हुई तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के कारण छह दिन में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दोपहर में तेज धूप और लू ने लोगोें को परेशान किया, लेकिन अब तीन दिन से गर्मी से काफी राहत है। बृहस्पतिवार की रात तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से तापमान दस डिग्री नीचे आ गया था। शुक्रवार की रात भी बादल घिरकर आए थे, लेकिन तेज हवा उन्हें उड़ा ले गई। शनिवार की सुबह से मौसम साफ था। दोपहर में अच्छी धूप रही, लेकिन दो बजे के बाद हल्के बादल आ गए। 3:30 बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान जो कुछ दिन पहले 28 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा था, वह गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पांच दिन पहले 45 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने रविवार को भी बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

नौतपा की रातों में ठंडक का अहसास
नौतपा 25 मई को शुरू हुआ था, जो दो जून तक रहेगा। नौतपा में तापमान के बढ़ने की आशंका जताई गई थी। गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी, लेकिन नौतपा में बारिश और ओलावृष्टि ने पूरा मौसम बदल दिया है। बता दें, कि दो दिन से रात में पंखों की गति कम करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-न्यूनतमअधिकतम
30 मई23-32
29 मई23-35
28 मई26-43
27 मई26-43
26 मई26-44
25 मई27.545
24 मई28-44.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें