फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, मजदूर गंभीर घायल

Wed, 05 Aug 2026 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव सांगाठेड़ा-गुड़छप्पर मार्ग पर बारिश के दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में पलट गया। उसके नीचे दबने से चालक जनपद शामली के गांव जिझोला निवासी जहीर हसन (35) की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद मजदूर लखीमपुर खीरी निवासी इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई जाहिद ने बताया कि जहीर हसन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धान कटाई की मशीन चलाने का कार्य करता था। मंगलवार को वह एक खेत में फंसी पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने के लिए खाली ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। लगातार बारिश के कारण कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया मिट्टी में धंस गया और वह सड़क से नीचे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से जहीर हसन और उसके साथ मौजूद इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जहीर हसन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल इरशाद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ गंगोह शशि प्रकाश ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें