फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों में टक्कर में चालक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
सरसावा में हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। नवनिर्मित हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक कार चालक की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर एक बजे के करीब रुड़की पंचकुला नेशनल हाईवे 73 पर ग्राम जलालपुर के समीप आमने सामने दो कारों में टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले का फतेहपुर क्षेत्र निवासी रूप सिंह अपने दिवंगत पिता की अस्थियां हरिद्वार गंगा में विसर्जित कर परिवार सहित लौट रहे थे। रूप सिंह की कार सोनू चला रहा था। ग्राम जलालपुर के समीप अचानक कार की टक्कर यमुनानगर की तरफ से आ रही अल्टो कार से हो गई। कारों की टक्कर में अल्टो कार चालक मनीष 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस तथा एंबुलेंस 108 को फोन कर हादसे की सूचना दी। मौके पर सिर्फ पुलिस तथा नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन पहुंचे, एंबुलेंस नहीं आई। पुलिस ने वार्डनों की मदद से राह चलते टेंपो आदि रोककर घायलों को सीएचसी सरसावा में भर्ती कराया।
नागरिक सुरक्षा कोर के वरिष्ठ वार्डन अवतार सिंह ने वार्डनों की टीम के साथ घायलों की प्राथमिक चिकित्सा पहुंचाने में मदद की। सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति को देखकर कार में सवार राकेश, सुषमा एवं दूसरी कार के चालक सोनू, रूप सिंह, मंजू, परमेश्वरी और सविता को गंभीर हालत में होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच होगी।

सरसावा में घायलों को अस्पताल भिजवाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें