फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
नानौता में पलटा पड़ा ट्रैक्टर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नानौता से अपने गांव लौट रहे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे ट्रैक्टर चालक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव टिकरौल निवासी 35 वर्षीय युवक विशाल उर्फ रानू पुत्र हरबीर सिंह बुधवार देर रात गांव के ही अपने साथी अर्जुन पुत्र संजीव के साथ ट्रैक्टर द्वारा अपने गांव जा रहा था। नानौता से गांव जाते समय गंगोह रोड पर सक्को वाले पीर के पास अचानक से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे चालक विशाल उर्फ रानू व अर्जुन ट्रैक्टर के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनको किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, तब तक ट्रैक्टर चालक विशाल की मौत हो चुकी थी। जबकि अर्जुन को गंभीर रूप से घायल होने पर सहारनपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे मां-बाप व पत्नी सहित दो बच्चों को छोड़ गया। थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई है। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें