फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरमउ मिल पर ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। उत्तम शुगर मिल शेरमउ लाइन में लगे गन्ना डालने आए चालक की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने मिल के दो अधिकारियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नकुड़ अंतर्गत ग्राम खोसपुरा निवासी 25 वर्षीय सतीश द्वारा गंगोह कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि उसका पुत्र अश्वनी क्रय केंद्रों से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना ढुलाई का काम करता था। परिजनों के अनुसार अश्वनी गुरुवार की रात भी शाहपुर क्रय केंद्र से गन्ना लेकर शेरमऊ निश्चित शुगर मिल में गन्ना तुलवाने के लिए आया हुआ था। ट्रैक्टर ट्राली लाइन में खड़ी करके वह उसके आगे चादर बिछाकर सो गया। अंधेरा होने के कारण किसी ने आगे सो रहे व्यक्ति पर किसी का ध्यान नही गया। घंटों बाद रात में लोगों ने उसे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचला देखा तो शोर मच गया। ट्रैक्टर ट्राली स्वयं चली है या किसी ने चलाकर उसे आगे किया था, यह पता नहीं लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता सतीश कुमार ने मिल के जीएम केन दीक्षित व सिक्योरिटी आफिसर एसके श्रीवास्तव के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए लाईन में खडे ट्रेक्टर को लापरवाही से चलाकर अश्वनी को कुचलने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में मिल के सहायक प्रबंधक आईपीएस यादव का कहना है कि मिल अधिकारियों की कोई जिम्मेदारी नहीं है। गन्ना सप्लाई की जिम्मेदारी ठेकेदार की है और उसके अधीनस्थ ही अश्वनी बतौर चालक कार्यरत था। जिस वक्त घटना घटित हुई उस वक्त वहां कोई मिल अधिकारी मौजूद नहीं था। जांच कोतवाली पर तैनात हल्का इंचार्ज सतीश कुमार को सौंपी गई है। जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें