फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 नवंबर को अयोध्या जाएंगे पूर्व सीएम हरीश रावत

विज्ञापन
सहारनपुर: छुटमलपुर में समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद हम सब अतीत के सारे विवादों को दफन करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वे अपने आराध्य देव राजा रामचंद्र को धन्यवाद देने 29 नवंबर को अयोध्या जाएंगे और प्रार्थना करेंगे कि भविष्य में कोई ऐसा विवाद न पैदा हो जिससे देश की सामाजिक एकता और भाईचारा खंडित होता हो।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून से नोएडा जाते वक्त पूर्व सीएम हरीश रावत अपने समर्थक उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मो. मुजतबा के अनुरोध पर कुछ समय के लिए छुटमलपुर में रुके थे। यहां अपने स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सामान्य जिंदगी को वर्षों से मंदिर मस्जिद और हिंदू मुस्लिम सवाल ने जकड़ रखा था। हम उस जकड़न से मुक्त हो कर अब खुले में सांस लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अतीत के सारे विवादों और शैतानी ताकतों को दफन करने का संकल्प लें। देश को यहां से बहुत आगे बढ़ना है और हम सब मिल जुल कर ही इसे आगे बढ़ा सकते हैं। रावत ने कहा कि वे अपने आराध्य रेव राजा रामचंद्र को धन्यवाद देने के लिए 29 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। वहां उनसे प्रार्थना करेंगे कि भगवान अब आगे कोई ऐसा विवाद न पैदा हो। उन्होंने कहा कि देश का हिंदू मुस्लिम एक है। पूर्व सीएम रावत ने भाजपा पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की यादों को मिटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार टीएचडीसी, रेलवे और दूर संचार के निजीकरण को बढ़ावा दे रही है जो गलत है। उन्होंने कहा कि यदि रेलवे का निजीकरण किया जाता है तो संसद भवन का घेराव किया जाएगा। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर घाड़ विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नासिर अली, कांग्रेस के प्रदेश सचिव फरमान मलिक, चौ. मनोज, चौ. राज सिंह साध, महबूब तल्हेड़ी, अब्दुल हसीब, इकराम मलिक, इरफान ठेकेदार, राजेश दीवान, आल इंडिया जमीयतुल तेलयान के जिला सदर हकीम मो. अकबर, चौ. पदम सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें