फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में अनियंत्रित होकर पलटी लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौके पर ही मौत

Tue, 12 Apr 2022 06:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बताया गया जब तक पुलिस मौके पर आकर ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे चालक को निकालती तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को नागल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की नीचे दबकर मौत हो गई। बताया गया कि ट्रॉली में लकड़ियां लदी हुई थीं। जिन्हें लेकर चालक यमुनानगर बेचने के लिए जा रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नागल थाना क्षेत्र अंतर्गत गागलहेड़ी देवबंद स्टेट हाईवे पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: दिल्ली-देहरादून कॉरिडार के निर्माण के लिए हटेंगे आधा दर्जन विद्युत ट्रांसमिशन टावर, अधिग्रहण की गई भूमि
विज्ञापन


बताया गया कि मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र के गांव रूढकली फतेहअली निवासी (40) जावेद पुत्र एजाज ट्रैक्टर ट्रॉली में पॉपुलर की लकड़ी भरकर यमुनानगर बेचने जा रहा था। 

यहां देवबदं स्टेट हाईवे पर नागल के पास चौधरी पेट्रोल पंप के निकट अचानक ट्रैक्टर असंतुलित हो गया, जिसके बाद सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे फतेहअली लकड़ी से लदी ट्रॉली के नीचे दब गया।
विज्ञापन


बताया गया जब तक पुलिस मौके पर आकर उसे निकालती तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके मोबाइल से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें