सहारनपुर। यदि आप भी वाहन लेकर निकलते हैं तो संभलकर चलिए। जिले में 98 जगह ऐसे हैं, जो हादसे के लिए बेहद खतरनाक की श्रेणी में माने गए हैं। सोना सैयद माजरा गांव के पास हादसे में सात लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन ने क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन कर जिले में दुर्घटनाग्रस्त स्थानों का सर्वे कराया। जांच रिपोर्ट में इन स्थानों का पता चला है। अब इन स्थानों पर रोड इंजीनियरिंग में बदलाव कर खामियां दूर की जाएंगी।
जिले में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। 28 नवंबर को गागलहेड़ी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास में बजरी से लदा डंपर कार पर पलट गया था। इसमें बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए 26 अलग-अलग क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन किया था। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि यह टीमें दुर्घटना होने पर न सिर्फ घायलों को अस्पताल पहुंचाने, घटनास्थल पर स्थिति सामान्य करने, पुलिस व्यवस्था करने का काम कर रही है, बल्कि प्राथमिकी दर्ज होने पर विवेचना भी कर रही है। इस दौरान हादसों के कारणों का पता करने के साथ अधिकारियों से समन्वय कर कमियों को दूर कराने का काम कर रही है। टीम ने जिले में 98 गंभीर दुर्घटना क्षेत्र चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर सबसे अधिक हादसे हुए। इसके साथ ही लोगों की जान भी गई।
- यह चिह्नित किए हॉट-स्पॉट
- बड़कला फ्लाईओवर के पास, माजरी तिराहा गांव खुजनावर, गांव भायला निर्माणाधीन पुलिया, गांव लबकरी, सांपला दीवड़ा कट, सांपला खत्री, थीतकी, गोपाली तिराहा, घलौली चेकपोस्ट के पास, साईंधाम, देवबंद प्लाईओवर, मिलन ढाबा और तल्हेड़ी बुजुर्ग चौराहे को इस श्रेणी में डाला गया है। इसके अलावा रणखंडी मोड़, गांव सरसीना, साधारणसिर, बसेड़ा, बस स्टैंड कस्बा नागल, गांव भाटखेड़ी, सूबरी, लाखनौर तिराहा, लाखनौर फ्लाईओवर कट, बेलड़ा, भलस्वा टोल प्लाजा, गांव महेशपुर से बेलड़ा पुलिया, टोल प्लाजा अंबाला हाईवे, सरसावा हाईवे कट, गांव झबीरन कट, ऐराेमेड अस्पताल के पास और गांव अहमदपुर में भी हादसे का प्वाइंट है।
वहीं, बस स्टैंड नकुड़, ढकदेई भट्ठे के पास, ककराला, मच्छरहेड़ी, अंबेहटा तिराहा, अंबेहटा बाईपास, गांव समसपुर जैनपुर, खेड़ा अफगान, याकूबपुर की पुलिया, गांव बीनपुर, मछरौली, गांधी नगर, दौलतपुर मोड़, मैनपुरा, शेरमऊ मिल, गांव दरियापुर कट, चौरा मोड़, खुड़ाना नहर कट, शेखपुर पुलिया, गंदेवड़ तिराहा, कलसिया तिराहा, ताजपुरा, जसमौर चौराहा, बरौली चौराहा और गांव जाटोवाला के पास भी अक्सर हादसे होते हैं।
उधर, नौशेरा पुल के पास, खेरिया पुलिया, पंजना नदी पुल, कस्बा बिहारीगढ़, गणेशपुर, मोहंड, सुंदरपुर तिराहा, शेरपुर, दबनी कब्रिस्तान के पास, बड़ी नहर पुल अंबाला रोड, चकआदमपुर पुलिया, पीएनटी सेंटर के पास, उनाली, गोगा म्हाड़ी मंदिर के पास, देवला, महेश्वरी, मुल्ला नगराजपुर, घुन्ना और टपरी से हिंडन नदी पुल की ओर मोड पर भी हादसे होते हैं।
इनके अलावा शेखपुरा कदीम के पास मिनी बाईपास तिराहा, राणा स्टील फैक्टरी कुम्हारहेड़ा, बिजलीघर कैलाशपुर, हरौड़ा कट, कोलकी फ्लाईओवर के नीचे, भगवानपुर तिराहा, हरियाबांस तिराहा, ढाल्ला माजरा बैंक के पास, चौरादेव गेट, कस्बा रामपुर मनिहारान, जंधेड़ा समसपुर, नंदपुर कट, चुनहेटी फाटक, चुनहेटी अंडरपास, शिवदासपुर, पहांसु की पुलिया, सपना पुल, आंबेडकर चौक, जेल चुंगी, राकेश केमिकल, हसनपुर चौक, मवींकलां मस्जिद के सामने, कांशीराम कॉलोनी के सामने, पैरामाउंट कॉलोनी के सामने, विश्वकर्मा चौक, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पेपर मिल रोड को भी हादसे वाले स्थान की श्रेणी में शामिल किया है।