फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 24 घंटे शहर में ठप रही पेयजल आपूर्ति, कई इलाकों में नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ट्यूबवेलों की स्वचालित संचालन व्यवस्था ठप हो जाने से 24 घंटे तक पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। कई इलाकों में बृहस्पतिवार दोपहर तक पानी नहीं पहुंचने से परेशानी उठानी पड़ी। सभासदों के प्रतिनिधिमंडल ने ईओ पवन कुमार से शिकायत कर आक्रोश जताया और पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद में जलकल विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में स्थापित 81 ट्यूबवेलों से पेयजलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है। इनमें से 70 ट्यूबवेल को स्काडा तकनीक आधारित ऑटोमाइजेशन पैनल से जोड़ा गया है। इसके सहारे इनका संचालन स्वतः किया जाता है, लेकिन बुधवार को यह स्काडा पैनल सिस्टम पूरी तरह ठप पड़ गया।
सिस्टम फेल हो जाने से शहर की 70 ट्यूबवेल बंद हो गईं और इसका सीधा असर शहरी क्षेत्र की पेयजलापूर्ति पर पड़ा। लगभग पूरे शहर में पानी की आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, रविकांत शर्मा उर्फ काका व शौकत अंसारी टाउन हॉल पहुंचे। पता चला कि जलकल विभाग में ऑटोमाइजेशन का कार्य देखने वाले पुराने ठेकेदारों ने स्काडा पैनल को हैक कर सिस्टम को बंद कर दिया था। इसी कारण पेयजलापूर्ति ठप हो गई।
सभासदों ने ईओ के नाम पत्र देकर जांच की मांग रखी। ठेकेदार की जमानत राशि को जब्त करने और उसका समस्त भुगतान रोकने की मांग की। चेतावनी दी कि वो इस मामले को आगामी बोर्ड बैठक में भी उठाएंगे और अधिकारियों की जवाबदेही तय करेंगे। इसके साथ ही सभासदों ने एई जलकल अनुज कुमार से भी मिलकर रोष प्रकट किया और जांच व कार्रवाई की मांग की।
-
सर्वर ठप होने से ट्यूबवेलों को नहीं मिल पाया था ऑटो कमांड
एई जलकल अनुज कुमार ने बताया कि स्काडा सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। जबकि बुधवार सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक जल निगम सीएंडडीएस के अधिकारियों ने फक्करशाह चौक पर सीवर लाइन कार्य के लिए पेयजलापूर्ति बंद करवाई थी। इस प्रकरण में मौजूदा ठेकेदार फर्म सर्वेश इंटरप्राइजेज के मालिक सर्वेश सिंह से जवाब मांगा गया है। साथ ही दोनों जेई धर्मवीर सिंह और जेई जितेंद्र कुमार को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी गई है।

एक-एक बाल्टी पानी के लिए तरसना पड़ा
अंबा विहार निवासी मो. साबिर का कहना है कि बिना सूचना दिए करीब 24 घंटे तक पेयजल आपूर्ति बाधित कर दी गई। एक-एक बाल्टी पानी के लिए तरसना पड़ा। हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अचानक पानी गायब होने से हुई परेशानी
कृष्णापुरी निवासी शशिकांत शर्मा ने बताया कि बुधवार को दिन भर पानी नहीं आया। बृहस्पतिवार को सुबह के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल हुई। अचानक पानी गायब होने से 24 घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।

पेयजल आपूर्ति में बाधा ने बढ़ाई मुश्किल
प्रेमपुरी निवासी अजय कुमार ने बताया कि गर्मियों के दिनों में पेयजल आपूर्ति में पहले ही काफी बाधा आ रही है। बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक आपूर्ति बाधित होने से दिक्कत हुई।

हैंडपंप से पानी भरकर चलाना पड़ा काम
खालापार निवासी मो. फरमान ने बताया कि अचानक पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पता ही नहीं चला कि क्या कारण था। पड़ोस में हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाना पड़ा। करीब 24 घंटे तक पानी की किल्लत के कारण परेशानियों को झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें