सहारनपुर। जनपद में राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान, ढैंचा और उड़द का अनुदानित बीज उपलब्ध है। इसमें धान की पीबी 1509 प्रजाति का प्रमाणित एवं आधारीय बीज, उड़द की एमएएसएच 479 प्रजाति का बीज शामिल है।
जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि ढैंचा बीज का मूल्य 5500 प्रति क्विंटल है। धान 1509 के प्रमाणित बीज 4380 रुपये एवं आधारीय बीज 4480 रुपये प्रति क्विंटल है। इन बीजों पर 50 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जाएगा। उड़द का प्रमाणित बीज 11660 रुपये प्रति क्विंटल है इस पर 30 प्रतिशत का अनुदान है। जिसे किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित किया जाएगा।
कीटनाशक दवा और कृषि यंत्रों की दुकानें खुलेंगी
सहारनपुर। जनपद में कोरोना कर्फ्यू की अवधि में कीटनाशक दवाओं और कृषि यंत्रों से संबंधित दुकानें खोलने की अनुुमति दी गई है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कीटनाशक दवाओं और कृषि यंत्रों से संबंधित दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। इस अवधि में दुकानों पर कोविड-19 की गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए।