फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. डीके गुप्ता

विज्ञापन
डॉ. विकास कुमार अग्रवाल। आईएमए कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
- जीपीओ रोड स्थित एक होटल में हुआ एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव
विज्ञापन


- निर्विरोध हुआ चुनाव, डॉ. रजनीश अगले वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं, डॉ. रजनीश सिंघल को वर्ष 2027-28 के लिए अध्यक्ष चुना गया।
जीपीओ रोड स्थित एक होटल में चुनाव अधिकारी डॉ. डीके तिवारी और डॉ. आरएस पंवार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में डॉ. अनुपम मलिक को सचिव और डॉ. विकास कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. रवींद्र राणा प्रथम, डॉ. राहुल सिंह द्वितीय और डॉ. वंदना आर्य तृतीय उपाध्यक्ष चुनी गईं। डॉ. सौम्या जैन को साइंटिफिक सचिव, डॉ. महेश ग्रोवर को स्पोर्ट्स सचिव और डॉ. पूजा खन्ना को कल्चरल सचिव बनाया गया है। मेडिकॉन के कन्वीनर पद की जिम्मेदारी डॉ. नरेश नौसरान, सोशल सर्विस कन्वीनर डॉ. दीपशिखा खन्ना, मेंबरशिप ड्राइव कन्वीनर डॉ. संजीव अग्रवाल, बिल्डिंग कमेटी कन्वीनर डॉ. अजय सिंह और आईएमए बिल्डिंग के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. रिकी चौधरी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय परिषद के सदस्य के रूप में डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. रजनीश दहूजा और डॉ. मोहन सिंह चुने गए। राज्य परिषद सदस्य के रूप में डॉ. नीरज आर्या, डॉ. वीके भार्गव, डॉ. महेश गोयल, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. कुणाल जैन और डॉ. स्वर्णजीत सिंह मनोनीत हुए। डॉ. विवेक बनर्जी को आईएमए पत्रिका का संपादक बनाया गया। वहीं डॉ. रवि ठक्कर और डॉ. प्रशांत खन्ना को लेखा परीक्षक चुना गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि चिकित्सकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

डॉ. विकास कुमार अग्रवाल। आईएमए कोषाध्यक्ष

डॉ. विकास कुमार अग्रवाल। आईएमए कोषाध्यक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें