फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुष्प वर्षा के बीच निकाली गई डाॅ. आंबेडकर की शोभायात्रा

Thu, 16 Apr 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चिलकाना/ गंगोह/ छुटमलपुर। जिले के देहात में डाॅ. भीमराव आंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर डाॅ. आंबेडकर को नमन किया गया।
विज्ञापन

चिलकाना के गांव चौरीमंडी में शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रदीप एवं किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मराज सिंह ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा पूरे गांव में निकाली गई। इस दौरान आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल एवं शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में राजपाल, अर्जुन गौतम, अनुज गोविल, सुधीर बनवाल, देशराज, अवनीश प्रधान, हिमांशु, विक्रांत, दिनेश रावण, मोहित, अक्षय, दक्ष, विशाल, जॉनी, सोनू, बृजपाल आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला कांजीमल स्थित श्रीगुरु रविदास मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण का शुभारंभ विधायक मुकेश चौधरी एवं भाजपा नेता जायर हुसैन चांद ने फीता काटकर किया। युवा दलित नेता आकाश काशी, सभासद प्रतिनिधि ईसम सिंह दुबे एवं श्रीगुरु रविदास मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मास्टर संदीप ने विचार रखे।
विज्ञापन

जागरण में फौजी लांबा, अमरीश लांबा और मनीष सहारनपुरिया ने अपने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत लिपिक अशोक कुमार, अध्यक्ष अजय कुमार, डॉ. अर्जुन, अंकुश, विशाल, अक्षय, सुमित, बालेश मौजूद रहे। गंगोह के लाला किशनचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. आंबेडकर के जीवन और संविधान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. अर्चना, डॉ. अभिलाष कुमार, डॉ. आरती उपाध्याय आदि ने विचार रखे। छुटमलपुर के कलालहटी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ गौरव कुमार, संजय कुमार, रामकुमार गौतम, जगराम ने किया। भैंसराऊ में विचार गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें