फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बंद रहेगा डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम का मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर काम चलने की वजह से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम का मैदान दो माह के लिए बंद रहेगा। इस अंतराल में कोई भी खिलाड़ी या बाहरी व्यक्ति मैदान पर प्रवेश नहीं कर सकेगा। इससे एथलेटिक्स सहित कईं खेलों के खिलाड़ियों को असुविधा रहेगी, लेकिन इंडोर खेलों का प्रशिक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया अभियान के तहत दो वर्ष पहले सहारनपुर को सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक आवंटित हुआ था। तब से ट्रैक पर कार्य चल रहा है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर की वजह से ट्रैक अभी तक तैयार नहीं हो सका है। अब ट्रैक का कार्य अंतिम दौर में है। सिंथेटिक रबर की एक लेयर बिछाई जा चुकी है। ट्रैक पर बेवजह लोग ना चढे़, इसके लिए ट्रैक के दोनों ओर दीवार बनाकर उस पर रेलिंग लगाई जानी है। इस कार्य में करीब दो माह का समय लगेगा। ऐसे में खेल विभाग ने मैदान को दो माह के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में क्रिकेट, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है, जो इन दिनों अभ्यास में जुटे हैं। लेकिन इंडोर खेलों जैसे जूडो, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, ताइक्वांडो सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण जारी रहेगा।
सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का कार्य अंतिम दौर में है। अब ट्रैक के चारों ओर दीवार और रेलिंग लगाई जानी है। ट्रैक पर जगह-जगह मार्किंग भी होनी है। इस कार्य में लगभग दो माह का समय लगेगा। इसकी वजह से मैदान को कम से कम दो माह के लिए बंद किया जाएगा। जिससे काम में किसी तरह का व्यवधान पैदा ना हो। - प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें