फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश के आदर्श हैं डॉ. अंबेडकर

Tue, 05 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीम ज्योति यात्रा समारोह को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस के एससी/एसटी प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश में निकाली जा रही भीम ज्योति यात्रा सोमवार को सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन


यहां कांग्रेसियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को पूरे देश का आदर्श बताया। 

मुख्य अतिथि रहे कांग्रेस के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल दलितों के हितैषी नहीं थे, बल्कि उन्होंने महिलाओं और अन्य सभी मजलूमों को उनके अधिकार दिलाए।

जीवन भर तमाम तरह की प्रताड़नाएं झेलने के बावजूद संविधान लेखन में उन्होंने अपनी पीड़ा का बदला नहीं लिया, बल्कि सभी को समान अधिकार देने का काम किया। कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल डॉ. अंबेडकर के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। मगर आगामी विधान सभा चुनाव में जनता कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन


एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर आनंद और योगी जाटव ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित रही है। अपराध चरम पर है। जनता जल्द से जल्द सपा सरकार से निजात चाहती है। इसके अलावा जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से दलितों और मुस्लिमों का उत्पीड़न बढ़ा है।

भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठन लोगों पर अपने नियम थोपना चाहते हैं, जो आम आदमी के अधिकारों का हनन है। इससे पहले एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतपाल बर्मन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जेल चुंगी पहुंची यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां से यात्रा सीधे अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित भीम ज्योति यात्रा समारोह में पहुंची।

प्रचारक नाथीराम ने अपनी मंडली के साथ गौतम बुद्ध और डॉ. अंबेडकर के संघर्ष पर आधारित गीत सुनाए।पूर्व विधायक चमनलाल चमन, सुरेंद्र कपिल, महानगर अध्यक्ष इमरान कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष संजय वालिया, जब्बार अहमद, जनेश्वर प्रसाद, मेनपाल, एसके कर्णवाल, पंकज कुमार बोस, नितिन गौतम, सुभाष कुमार, सुनील, संदीप, सचिन, संजीव दुर्जन, अशोक कुमार, डॉ. नरेश कुमार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें