फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डॉ. आदिल का देवबंद से कनेक्शन चीन और तुर्किये भी जा चुका है

Sat, 15 Nov 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद चल रही जांच में एक और तथ्य सामने आया है। जांच में आया है कि डॉ. आदिल छुट्टी के दिन अक्सर देवबंद जाता था। वह देवबंद में किससे मिलता था और क्या काम था, इसके बारे में खुफिया एजेंसियां जानकारी जुटा रही है, लेकिन जिस तरीके से आदिल का देवबंद कनेक्शन निकला है वह चौकाने वाला है।
विज्ञापन

दरअसल, देवबंद में इस्लामी तालीम का प्रमुख केंद्र दारुल उलूम स्थित है, जहां पर बड़ी संख्या में बाहर के बच्चे तालीम लेते हैं। इसके साथ ही देवबंद से कई बार आतंकी संगठनों के सदस्य भी पकड़े जा चुके हैं। यहां की संवेदनशीलता देखते हुए एटीएस सेंटर बनाया गया था। डॉ. आदिल को लेकर देवबंद कनेक्शन पहली बार सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉ. आदिल जब भी अस्पताल से छुट्टी लेता था तो वह अक्सर देवबंद जाता था, लेकिन यह भनक किसी को नहीं है कि देवबंद किसलिए और किससे मिलने जाता था।
हालांकि जांच में यह जरूर आया है कि करीब 15 से ज्यादा लोग उसके संपर्क में थे। उसके मोबाइल में कई कश्मीरी छात्रों के नंबर भी मिले हैं। इसे लेकर खुफिया एजेंसी की जांच तेज हो गई है, क्योंकि आदिल का देवबंद कनेक्शन किसी भी हद तक ठीक नहीं माना जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि आदिल चीन और तुर्किये की यात्रा भी कर चुका है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ रहा है आदिल को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें