फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश-उमस का डबल अटैक, बच्चों की सेहत पर पड़ रहा भारी

Wed, 12 Aug 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में हो रही बारिश के बीच बच्चों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया, वायरल संक्रमण और अन्य इंफेक्शन से पीड़ित बच्चों की संख्या में 20 से 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। चिकित्सकों ने कहा कि मौसम में नमी, दूषित पानी और स्वच्छता में कमी के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सफल कुमार ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, सर्दी-जुकाम, खांसी, त्वचा पर दाने और फोड़ा-फुंसी की शिकायत लेकर अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होने के कारण संक्रमण का असर जल्द दिखाई देता है। समय पर उपचार न मिलने पर डायरिया के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 125 के बीच बच्चे आ रहे हैं। रोजाना आठ से दस बच्चों को गंभीर होने पर भर्ती किया जा रहा है। मंगलवार शाम तक वार्ड में 24 बच्चे भर्ती रहे।

ताजा और गर्म भोजन दें, ओआरएस का घोल पिलाएं
डॉ. सफल कुमार ने बताया कि बच्चों को केवल उबला या फिर सुरक्षित पानी पिलाएं। ताजा और गर्म भोजन दें। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचाएं। हाथों की नियमित सफाई करें। डायरिया होने पर ओआरएस का घोल और पर्याप्त तरल पदार्थ देना बेहद जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न दें। बरसात के मौसम में थोड़ी सी सावधानी बच्चों को गंभीर बीमारी से बचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें