फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हाईवे पर पांच घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Sun, 22 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Dunn stranded vehicles jammed on the highway for five hours. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बिहारीगढ़  में दून हाईवे पर शनिवार को शिवालिक पहाड़ियों के बीच पांच घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे सैकड़ों वाहनों में बैठे यात्रियों का प्रचंड गरमी में बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दो साल से पुलों का निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते मार्ग कई जगहों पर वन वे होने के कारण आए दिन मोहंड से डाट मंदिर के बीच शिवालिक पहाड़ियों में कहीं न कहीं जाम लग जाता है।

निर्माण सामग्री ठेकेदार द्वारा सड़कों पर ही डलवाई गई है जिस कारण मार्ग और भी संकरा हो जाता है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य धीमी गति से कराया जा रहा है जिस कारण लोग जाम की त्रासदी झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने के साथ ही पुलिया निर्माण स्थल पर यातायात नियंत्रित करने के लिए कर्मचारी लगाने की व्यवस्था करने की मांग की है। शनिवार को इस मार्ग पर दुपहर 12 बजे लगा जमा शाम पांच बजे तक ही खुल सका। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वापिस लौट कर सुंदरपुर से वाया विकासनगर होते हुए देहरादून गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें