सहारनपुर के नागल में शुक्रवार देर शाम गांव नौजली में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन फानन में परिजनों ने उसका दाह संस्कार करना चाहा मगर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
उधर, गांव कोटा में गृह क्लेश युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। गांव नौजली निवासी 35 वर्षीय अनिल पुत्र इसम सिंह की शादी करीब सात वर्ष पूर्व थाना सरसावा के गांव इब्राहिमी निवासी शीतल से हुई थी।
शादी के बाद एक लड़की व दो लड़के भी हुए, लेकिन बताते हैं कि अनिल नशे का आदि था। इसे लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था।
शुक्रवार सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई। उसके बाद शीतल अपने तीनों बच्चे लेेकर अपने मायके चली गई।
इससे क्षुब्ध होकर अनिल ने करीब नौ बजे अपने घर में ही फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन फानन में उसका दाह संस्कार करना चाहा। शमशान में उसका दाह संस्कार करने से ठीक पहले पहुंची पुलिस ने चिता से उसका शव कब्जे में ले लिया।
शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने की तहरीर दी है। उधर, गांव कोटा में भी 35 वर्षीय प्रहलाद पुत्र चंदर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चर्चा है कि कई दिनों से प्रहलाद भी गृह क्लेश से परेशान था। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की हेै।