सरसावा। नगर के बेहद व्यस्त मोहल्ले में स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोड़ दानपात्र चोरी कर लिया। बाद में दानपात्र मंदिर से करीब 200 मीटर दूर टूटा पड़ा मिला।
नगर के मोहल्ला हजारा में दुर्गा मंदिर स्थित है। बुधवार सुबह जब मंदिर में पूजा करने वाले लोग पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर रखा हुआ दान पात्र भी गायब है। इसके बाद मंदिर में आए लोगों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब खोजबीन की तो दानपात्र करीब 200 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में टूटी हुई अवस्था में मिला। पुजारी अनिल ने बताया कि मंगलवार रात को वो मंदिर को ठीक तरह से बंद कर अपने घर चला गया था, लेकिन जब बुधवार सुबह पहुंचा तो चोरी की वारदात का पता चला। मंदिर कमेटी से जुड़े लोगों ने कहा कि अभी दानपात्र में कितनी राशि थी इसका कोई अंदाजा नहीं है।